फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सेवा भारती हरियाणा प्रदेश शाखा नारनौल के अशोक बने प्रधान

Mon, 18 Aug 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 22सेवा भारती हरियाणा प्रदेश शाखा नारनौल की बैठक में मौजूद सदस्य।स्रोत प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। सेवा भारती हरियाणा प्रदेश शाखा नारनौल की बैठक जैन सभा भवन मानक चौक नारनौल में हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुधीर मित्तल ने की। इस अवसर पर संस्था के विभिन्न पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
विज्ञापन


संरक्षक पद पर जयप्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष पद पर अशोक सिंघल, जिला टोली सदस्य पद पर अश्वनी कटारिया एवं सुमन कांत चौक, उपाध्यक्ष पद पर सुभाष वर्मा और बजरंग गुप्ता, सचिव पद पर डॉ. शिवकुमार, सह सचिव पद पर शिव शंकर अग्रवाल, स्वास्थ्य आयाम प्रमुख डॉ. दीपक, शिक्षा आयाम प्रमुख विक्रम यादव, प्रचार प्रमुख अशोक सैनी को जिम्मेदारी सौंपी गई।

वहीं महिला सदस्य के रूप में पूनम गोयल तथा अन्य सदस्यों में आशीष चौधरी, नीरज अग्रवाल, देवदत्त शर्मा और जय प्रकाश को चुना गया।
बैठक में संस्था द्वारा आगामी दिनों में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सिलाई सीखाना, मेहंदी लगाना, पापड़ एवं अचार बनाना जैसे विभिन्न कार्यों को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही संस्था समय-समय पर निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य करने का भी संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष सुधीर मित्तल ने कहा कि सेवा भारती का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सेवा और संस्कार पहुंचाना है। बैठक में नरेंद्र शर्मा एवं हिमांशु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें