नारनौल। मोहल्ला चांदूवाड़ा के रामलीला मैदान में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन रविवार को कथा व्यास नवीन कौशिक ने कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है, तब तब भगवान अवतार लेते हैं।
कथा से पूर्व मुख्य यजमान भगवत स्वरूप गोस्वामी, शशिबाला, रमेश चंद शर्मा, प्रेमलता, देवेंद्र, वर्षा देवी, ललित भारद्वाज, रेखा देवी, जयप्रकाश अग्रवाल, रुक्मणी देवी, विजय यादव व सुमन देवी को आचार्य राजेश बोहरा,पंडित राजेंद्र, पंडित गगन ,पंडित देवेंद्र, पंडित भूपेश व पंडित खुशहाल ने पूजन करवाया।
कथा का शुभारंभ करते हुए पंडित नवीन कौशिक ने भगवान के 24 अवतारों की कथा सुनाई। उन्होंने शुकदेव जी के जन्म की कथा का वर्णन किया। बताया कि श्रीमद् भागवत कथा कोई महापुराण नहीं है। यह साक्षात भगवान श्री कृष्ण का विग्रह है। वे स्वयं इसमें निवास करते हैं। इस अवसर पर कैलाश गर्ग नंबरदार, दुर्गा प्रसाद सिंघल, जगदीश भारद्वाज, मोहित अग्रवाल, शांति देवी, लक्ष्मी मेहता, सोमा, किरण सिंघल व सुनीता देवी आदि मौजूद रहीं।