फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाएं शिक्षा के बल पर समाज में ला सकती हैं बदलाव : सुमन राणा

Fri, 29 Aug 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:54- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास में  विद्या​र्थियों को संबो​धित करती गण - फोटो : samvad
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से सोसाइटी फॉर एजुकेशन एंड वेलफेयर एक्टिविटीज नारनौल के सहयोग से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौंगड़ा अहीर और भोजावास में वीरवार को बालिका मंच समारोह का आयोजन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य सुमन राणा ने कहा कि बालिकाएं शिक्षा, आत्मविश्वास और अवसरों के माध्यम से समाज में बदलाव ला सकती हैं।
गणेश कुमार ने बाल अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया। कहा कि यह मंच बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत गठित किया गया है, जिसका उद्देश्य छात्राओं को अपने विचार प्रकट करने, सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करने और स्कूल छोड़ चुकी बालिकाओं को दोबारा शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

अधिवक्ता मीनाक्षी ने बच्चों को बाल संरक्षण संबंधी अधिकार और कानूनी जानकारी दी। जिला समन्वयक सेवा संस्था की सदस्य कुसुमलता ने बाल विवाह रोकथाम के लिए सभी को शपथ दिलाई।
समारोह के दौरान छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्राचार्य अमर सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी संतोष कुमारी, अर्थशास्त्र प्रवक्ता मंजू कुमारी, लेखाकार प्रेमलता, बाल कल्याण समिति सदस्य राजेश गोयल, कुमुदनी श्रीवास्तव, ममता शर्मा और दौंगड़ा अहीर की सरपंच सुनीता देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें