फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: इंटर स्कूल डांस स्पर्धा कल आयोजित होगी

Fri, 29 Aug 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। अमर उजाला की ओर से मां तुझे प्रणाम इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता 30 अगस्त को एसडी स्कूल ककराला में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों की ओर से देश प्रेम पर आधारित समूह नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। इसके मुख्यातिथि हरियाणा रेडक्रॉस के जनरल सेक्रेट्री महेश जोशी होंगे।
नृत्य प्रतियोगिता के प्रायोजक एसडी स्कूल ककराला, विजय इंटरनेशनल स्कूल, नालंदा स्कूल डालनवास, आकाश एकेडमी महेंद्रगढ़, लक्ष्मी नारायण अस्पताल महेंद्रगढ़, रैनबो अस्पताल नारनौल, श्री कृष्ण स्कूल स्कूल भुंगारका, जयपुर हार्ट एंड जनरल अस्पताल नारनौल, अशोक गैस्ट्रो लीवर अस्पताल नारनौल, गरु द्रोणाचार्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल, सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल प्रायोजक और सह-प्रायोजक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी स्कूलों के विद्यार्थियों की ओर से राष्ट्रभक्ति गीतों एवं हरियाणवी संस्कृति पर शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें