नारनौल। एक मोहल्ला में एक युवती घर से नकदी व आभूषण लेकर लापता हो गई है। इस संबंध में परिजनों ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में युवती के पिता ने बताया कि उसकी 23 वर्षीय बेटी प्रतिदिन की भांति सुबह कॉलेज में पढ़ने के लिए गई थी, लेकिन सायं तक भी घर नहीं लौटी। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर उसे तलाश करने का प्रयास किया गया, लेकिन पता नहीं लगा। इसके बाद जब उन्होंने घर आकर देखा तो घर में रखे 290000 रुपये की नकदी व सोने की चुड़ी, सोने का हार, सोने की चेन, एक जोड़ी सोने की झुमकी, दो जोड़ी पाजेब, दो सोने की अंगूठी गायब मिले। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें शक है कि मनोज सोनी व उसकी माता रत्नी देवी उसकी लड़की को बहला फुसलाकर सामान व उसे ले गए है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।