फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रदेश के लाखों पात्र नागरिकों को योजनाओं के साथ जोड़ने का कार्य कर रही संकल्प यात्रा

Thu, 04 Jan 2024 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा वीरवार को गांव बवाना, डुलाना, मोहलड़ा, सलीमपुर, नियामतपुर, मौरुंड, बामनवास व पवेरा में पहुंची। इस मौके पर नागरिकों को विकसित भारत की शपथ दिलाई। गांव मोहलड़ा व सलीमपुर में अटेली विधायक सीताराम यादव ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। वहीं बवाना में पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, नियामतपुर, मौरुंड, बामनवास व पवेरा में भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव तथा डुलाना में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधीर दीवान ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन

अटेली विधायक सीताराम यादव ने कहा कि यह यात्रा प्रदेश के लाखों पात्र नागरिकों को योजनाओं के साथ जोड़ने का कार्य करेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव ने कहा कि राज्य सरकार परिवार पहचान पत्र के जरिए योजनाएं लागू करके सुशासन के इसी लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रही है। परिवार पहचान पत्र को लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें