फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: घीसाराम आर्य बने प्रधान, ओमप्रकाश आर्य को उप प्रधान चुना

Wed, 29 May 2024 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन


आर्य समाज सभा निहालोठ का 22वां स्थापना दिवस हवन के साथ मनाया गया। इस अवसर संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सूबेदार घीसाराम आर्य को प्रधान और सूबेदार ओमप्रकाश आर्य को उप प्रधान चुना गया। महिपाल आर्य को मंत्री, पटवारी ओमबीर आर्य को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। उप मंत्री मैनेजर नरेंद्र आर्य को बनाया गया है। प्रचार मंत्री अध्यापक कृष्ण आर्य को बनाया गया। संरक्षक वेदोपदेशक शिक्षाश्री जगराम आर्य और सूबेदार महाबीर प्रसाद आर्य को बनाया गया है। सदस्य सूबेदार रामप्रताप, शीशराम को बनाया गया है।
विज्ञापन

स्थापना समारोह के अध्यक्ष रायपुर के रहने वाले यादराम आर्य, मुख्य वक्ता दूधवा के रहने वाले तुलसीराम थानेदार और विशिष्ट अतिथि आचार्य लोकमित्र थे। कार्यक्रम में महिलाओं और विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। वेदोपदेशक शिक्षाश्री जगराम आर्य ने बताया कि वह ग्राम भाग्यशाली है, जिसमें आर्य समाज है। आर्य समाज सबकी उन्नति में अपनी उन्नति समझता है। अविद्या का नाश, विद्या की वृद्धि करता है। वेद सब सत्य विद्याओं की पुस्तक है। वेद का पढ़ना और पढ़ाना और सुनना-सुनाना सभी आर्यों का परम धरम है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार महर्षि दयानंद चौक पर एक जून को हवन आयोजित किया जाएगा। पिछले 13 साल से लगातार हर महीने की एक तारीख को इस चौक पर हवन यज्ञ करने का सिलसिला चल रहा है। सभा अध्यक्ष यादराम आर्य ने बताया कि आर्य समाज के कारण निहालोठ के बच्चे प्रतिभाशाली है। गांव के कई युवाओं का चयन सेना में अधिकारी के रूप में और आईआईटी में भी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें