फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डीसी ने स्ट्राॅन्ग रूम में जांची व्यवस्था

विज्ञापन
आईटीआई में बने स्ट्राॅन्ग रूम का निरीक्षण करने पहुंचीं डीसी मोनिका गुप्ता। स्त्रोत-प्रशसन
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन


भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर और उपायुक्त (डीसी) मोनिका गुप्ता ने मंगलवार को आईटीआई महिला एवं पीआर सेंटर नारनौल में बनाए गए ईवीएम के स्ट्राॅन्गरूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीसी ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 के हुए मतदान के बाद महेंद्रगढ़ जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम आईटीआई महिला एवं पीआर सेंटर नारनौल में बनाए गए स्ट्राॅन्ग रूम में तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखी गई हैं। एक बार मशीनें कमरे में सील होने के बाद वह कमरा केवल मतगणना के दिन ही नियमानुसार खुलता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्ट्राॅन्ग रूम के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यह सारा परिसर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों की नजर में है। यहां बने कंट्रोल रूम में लगी बड़ी एलईडी स्क्रीन पर हर गतिविधि दिखाई देती है। यहां पर लगातार अबाधित बिजली सप्लाई की गई है, वहीं इन्वर्टर की भी व्यवस्था है। डीसी ने विजिटर्स रजिस्टर को भी चेक किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से चाक-चौबंद रखा जाए। यहां पर सीआरपीएफ, हरियाणा आर्म्ड पुलिस तथा जिला पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन अब 4 जून को होने वाली मतगणना के लिए सक्रियता के साथ काम कर रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें