कोरोना संक्रमण का मामला धीरे-धीरे कम होने लगा है। एक सप्ताह से मिलने वाले संक्रमितों से अधिक लोग ठीक हो रहे हैं. जिले में वीरवार को 50 कोरोना संक्रमित पाए गए तो 65 मरीज ठीक हुए। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24397 हो गई है।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि वीरवार को 65 मरीजों के ठीक होने के साथ अब तक कुल 24035 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में 159 कोरोना संक्रमित मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है। जबकि 203 सक्रिय केस बचे हैं। जिले में 10 फरवरी तक 246370 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 113747 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 515425 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1869 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। वीरवार को हाउसिंग बोर्ड नारनौल-1, नई सराय नारनौल-1, आदलपुर-1, अटाली-3, अटेली-1, बारडा-1, बसई-1, बेरी-1, बेरुंडला-6, बिगोपुर-2, डेरोली अहीर-3, ढाणी मुकुंदपुरा-1, धोलेड़ा-1, दुबलाना-1, फतेहपुर-1, गोद-1, गुलावला-1, जडवा-1, जोनावास-1, खामपुरा-2, खासपुर-1, महेंद्रगढ़-1, मेघोत बिंजा-2, मुकुंदपुरा-2, नांगल-1, नीरपुर-1, सिहमा-6, सिलारपुर-1, सिसोठ-1, छाजियावास-1, चितलांग-1, चेलावास-1 में कोरोना संक्रमित केस मिले हैं।