नारनौल। पावन कार्तिक मास एवं देवउठनी एकादशी के अवसर पर शुक्रवार रात श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की ओर से निशुल्क गीता पाठ एवं सत्संग का आयोजन किया गया। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की प्रेरणा से यह कार्यक्रम मोहल्ला बांस निवासी सुरेंद्र कुमार सैनी एवं राधिका सैनी के निवास पर हुआ।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक डॉ. अशोक कुमार आहुजा ने की। शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गीता मंत्र, अष्टादश श्लोकी गीता और श्रीमद्भगवद्गीता के 12वें अध्याय भक्ति योग का सामूहिक पाठ किया। इसके बाद भजन संकीर्तन में राजेश यादव, चेतन जिंदल, बजरंग शुक्ला सहित अन्य कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। राधा रानी के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
अंत में गीता मैया की आरती कर बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर मावे का केक प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। समारोह में अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद