फोटो 2दुल्हेंडी पर एक दूसरे को रंग लगाकर खुशी व्यक्त करते डॉ. कृष्णा आर्या व अन्य। स्रो
नारनौल। लोकसंस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ व मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल टीम सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ होली व दुल्हेंडी मनाई। साथ ही लोगों को जल व प्राकृतिक संसाधनों के सदुपयोग का संदेश दिया।
प्रकोष्ठ अध्यक्ष व ममाज डॉ. कृष्णा आर्या के नेतृत्व में महिलाओं की टीम ने हुडा सेक्टर, राम नगर, मोती नगर व हाउसिंग बोर्ड आदि स्थानों पर घूम-घूमकर महिलाओं को परंपरागत लोक पर्वों की पृष्ठभूमि के बारे में बताया। इस अवसर पर ममाज डॉ. कृष्णा के साथ शकुंतला, ऊषा रानी, सुमनलता, सरोज कश्यप, राज वधवा, मनीषा, किरण, मोनिका, लाली देवी, सुनीता, मंजू सीमा, सुशीला, डॉ. रविन्द्र, पवन, मोनिका, सपना, ललिता आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।