फोटो नंबर- 13गांव फतेहपुर में आयोजित कुश्ती दंगल में 11 हजार की कुश्ती के लिए पहलवानों के हाथ
- फोटो : टूंडला स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते रेलयात्री
मंडी अटेली। शिव सेवा समिति व ग्राम पंचायत फतेहपुर की तरफ से मेले और कुश्ती का आयोजन किया गया। मेले में पहलवानों ने अपने दांवपेच दिखाए। मेला कमेटी सदस्यों ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया। मेले में अनेक कुश्तियां करवाई गई। मेले में जयपाल कटकई को हराकर अभिषेक गणियार ने 11 हजार रुपये की इनामी कुश्ती जीती। वहीं कृष्ण महेंद्रगढ़ को हराकर जयपाल ने 5100 रुपये की कुश्ती जीती। मेले में रेफरी के रूप में कर्मवीर पहलवान रहे। इस मौके पर रामप्रताप प्रधान, बसंत राम, सत्यनारायण, रामौतार, विनोद, सतीश, सुनील व गुरबीर के अलावा समस्त ग्रामवासी व मेला कमेटी के लोग उपस्थित थे।