फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गैस की किल्लत ने बढ़ाई कालाबाजारी, 2300 रुपये में मिल रहा सिलिंडर

विज्ञापन
फोटो नंबर-12गैस सिलेंडर लेने के लिए लगी लोगों की लंबी कतार। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
नारनौल। खाड़ी देशों में युद्ध का असर घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति पर पड़ रहा है। शहर की गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की कतार लग रही हैं। वहीं शहर में कुछ जगहों पर गैस का कालाबाजारी हो रही है और ब्लैक में एक सिलिंडर करीब 2300 रुपये तक मिल रहा है।
विज्ञापन

जिले में करीब 2,41,000 गैस उपभोक्ता हैं जिनकी अनुमानित मांग 10 हजार सिलिंडरों की है। वहीं अब जिले की 21 गैस एजेंसी पर रोजाना 4700 सिलिंडरों की ही आपूर्ति हो पा रही है। ऐसे में मांग के मुकाबले सप्लाई आधी से भी कम होने के कारण लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहकर सिलिंडर लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
छोटे व्यापारियों का काम प्रभावित
इस स्थिति का असर छोटे व्यवसायियों पर भी पड़ रहा है। रेहड़ी संचालक, छोटे ढाबा और रेस्टोरेंट चलाने वाले लोगों को गैस नहीं मिलने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि अगर गैस सिलिंडरों की ऐसी ही स्थिति रही तो आगे आने वाले समय में उन्हें कोयले व लकड़ी की भट्टी का सहारा लेना पड़ सकता है।
विज्ञापन

बाक्स-
मैं गैस सिलिंडर लेने के लिए आया हूं। गत 15 साल से हमने एजेंसी पर आना छोड़ दिया था। परंतु युद्ध के चलते एक फिर लोगों को लाइन में लगा कर गैस सिलिंडर लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस तरह लाइन में लगकर सिलिंडर लेने से हमें कांग्रेस राज की भी याद आ गई उस समय काम छोड़कर इसी तरह आना पड़ता था।-विक्रम सिंह, गांव हुडिना
बाक्स-
कई सालों बाद आज घंटों लाइन में लगकर सिलिंडर लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। मैं अपनी पत्नी के साथ आया हूं और गैस सिलिंडर के कारण हम दोनों के अन्य कार्यों में व्यवधान आया है क्योंकि एजेंसी पर ही हमें काफी समय लग गया।- रोहताश, मोहल्ला फ्रासखाना
वर्जन-
जिले में कुल 21 गैस एजेंसियां संचालित हैं। जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति नियमित रूप से हो रही है। अब उपभोक्ता सिलिंडर लेने के लिए अपनी बुकिंग 25 दिन बाद ही करा सकेंगे।-सावित्री देवी, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें