महेंद्रगढ़। सफाई कर्मचारी धरने पर होने के कारण शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जगह-जगह लगे गंदगी के ढेरों के कारण लोगों को गुजरना मुश्किल हो रहा है। शहर के चौक-चौराहों व बाजार में भी डंपिंग प्वाइंटों के ढेरों को भी छह दिन से नहीं उठाया जा रहा है।
वहीं शहर के सिनेमा रोड, भगवान परशुराम चौक, मोहल्ला सैनीपुरा, माेहल्ला पड़ाव, बस स्टैंड रोड सहित मुख्य चौक चौराहों पर गंदगी का आलम बना हुआ है।
सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण कुमार ने बताया कि बकाया एरियर को लेकर को लेकर जिले के सफाई कर्मचारी धरने पर बैठ गए है। नगर पालिका महेंद्रगढ़ में 53, कनीना-अटेली में 25-25 व नारनौल परिषद में करीब 110 सफाई कर्मचारी धरने पर बैठ गए है। सफाई कर्मचारी धरने पर बैठने के कारण गंदगी के ढ़ेर लग गए है।
बुधवार को जिला नगर आयुक्त रणवीर ने सफाई कर्मचारियों से बात की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दस दिन में उनका एरियर उनके खातों में डाल दी जाएगी। तब तक वे धरना समाप्त करके कार्य पर लौट जाए। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनके खातों में बकाया एरियर नहीं मिलेगा तब तक धरना जारी रहेगा।
एचकेआरएनएल कर्मचारियों संभाल रहे सफाई
नगर पालिका के सफाई कर्मचारी धरने पर होने के कारण अब सफाई का जिम्मा एनकेआरएनएल के कर्मचारियों के कंधों पर आ गया है। नगर पालिका में 12 सफाई कर्मचारी पक्के व 12 सफाई कर्मचारी एचकेआरएनएल के सहारा सफाई व्यवस्था बनाने का कार्य कराया जा रहा है। शहर से प्रतिदिन 20 टन कचरे का उठान किया जा रहा है।
बॉक्स
मोहल्ला में सफाई नहीं होने के कारण गंदगी के ढेर लगे हुए है। दिनभर गंदगी उड़कर घरों के अंदर पहुंच जाती है। इससे लोगों को को परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर पालिका के अधिकारियों को कर्मचारियों को भेजकर सफाई करवानी चाहिए।-प्रदीप, मोहल्ला मोहल्ला बास
बॉक्स
छह दिन से सफाई कर्मचारी नहीं आने के कारण गंदगी के ढेर लग गए है। नालियां भी गंदगी से अटी हैं। बदबू से बीमारी उत्पन्न होने का खतरा बढ़ रहा है। नगर पालिका के अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।-महेश शर्मा, मोहल्ला राठौरान
-
- वर्जन:
नगर पालिक कार्यालय में सुबह डीएमसी से बातचीत के दौरान कर्मचारियों को बातचीत हुई थी। कर्मचारी अपनी मांगों पर अडिग है। जब तक सफाई कर्मचारी धरना समाप्त नहीं करते तब तक 12 पक्के व 12 एचकेआरएनएल के कर्मचारियों से सफाई कराई जा रही है।-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़
फोटो संख्या:70- प्रदीप कुमार---संवाद
फोटो संख्या:70- प्रदीप कुमार---संवाद
फोटो संख्या:70- प्रदीप कुमार---संवाद