फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अदालत के द्वार पर कचरे का पहरा, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

विज्ञापन
फोटो नंबर-10अधिवक्ता चैंबर के मुख्य द्वार पर जमा गंदगी। - फोटो : Archive
विज्ञापन
नारनौल। न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता चैंबर के मुख्य द्वार के सामने कई दिनों से कचरे के ढेर लगे होने से अधिवक्ताओं और न्यायालय में आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। गंदगी के कारण यहां दुर्गंध फैल रही है और लोगों को आने-जाने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अधिवक्ता चैंबर सोसाइटी के प्रधान चौधरी यशवीर ढिल्लों ने जिला उपायुक्त और नगर परिषद प्रशासन से मामले का तुरंत संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को रोज इसी रास्ते से अपने चैंबर तक पहुंचना पड़ता है। मुख्य द्वार के सामने लंबे समय से कचरा जमा है, लेकिन समय पर उठान नहीं होने से समस्या बढ़ती जा रही है।
ढिल्लों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद की ओर से कई-कई दिनों तक यहां से कचरा नहीं उठाया जाता। उन्होंने कहा कि न्यायालय जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थान के प्रवेश द्वार पर गंदगी होना उचित नहीं है। प्रशासन को यहां नियमित सफाई और कचरे के समय पर उठान की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है, इसलिए सार्वजनिक स्थानों पर भी सफाई व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। जल्द समाधान नहीं हुआ तो समिति आगे उचित कदम उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें