फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेली में नकली नोटों का गिरोह, कोरियर से जयपुर व अटेली में भेजते है जाली नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। अलवर (राजस्थान) पुलिस ने जाली नोट चलाने वाले एक गिरोह को पकड़ा है। गिरोह ने जयपुर व अटेली को जाली नोटों का अड्डा बना रखा है। जिसका मुख्य आरोपी कंवर सिंह अटेली में रह रहा है जो कोरियार के माध्यम से जयपुर व अटेली में नकली नोट भेजता है। पकड़े गये युवकों ने नकली नोट जयपुर व अटेली से कोरियर से मंगवाये हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गिरोह के लोग 50 हजार रुपये के असली नोटों के बदले एक लाख रुपये नकली नोट देते है। इस गिरोह का मास्टर माइंड व्यक्ति कंवर सिंह बताया जा रहा है वह अटेली में ही रह रहा है। लेकिन कंवर सिंह का स्थाई निवास का अभी पता नहीं चल पाया है। पकड़े गये पांच आरोपियों ने राजस्थान पुलिस को पूछताछ में बताया कि नोट उन्होंने कोरियर के माध्यम से जयपुर व अटेली से मंगवाये हैं। इस गिरोह में एक बैंक कर्मी भी बताया जा रहा है। इस संबंध में एसआई जगमोहन ने बताया कि उनको यह जानकारी अभी मिली है। अपराधी की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें