फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़कर उसमें लगे एलईडी व सीसीटीवी कैमरे चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। रेलवे स्टेशन रोड पर पीजी कालेज के सामने चोर एक दुकान का ताला तोड़कर उसमें लगे सीसीटीवी कैमरे व एलईडी चुरा ले गए। पीड़ित दुकानदार ने चोरी की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर मौका मुआयना कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक चोरी का मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रेलवे रोड पर पीजी कालेज के सामने रामेश्वर दयाल की पत्थर पट्टी की दुकान से रात के समय गाड़ी में आये युवकों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर लगी एलईडी व कैमरा चुरा ले गए। युवकों की गाड़ी पहले दुकान के सामने खड़े खंभे से टकरा गई। इसके बाद युवकों ने दुकान का शटर तोड़कर एलईडी व सीसीटीवी कैमरा चुरा ले गये तथा गाड़ी को वहीं छोड़ गए। इसकी सूचना सुबह लोगों ने दुकानदार को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दुकानदार रामेश्वर दयाल ने दुकान में रखे सामान की जांच की तो एलईडी व सीसीटीवी कैमरे गायब मिले। चोरी की सूचना पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को दी। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मौका मुआयना कर कागजी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें