फोटो नंबर-06गणेश उत्सव के दौरान कल्लूमल की बगीची में आरती के समय मौजूद मंडल के सदस्य। स्रोत-स
नारनौल। शहर के विभिन्न स्थानों पर चल रहे गणेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान शनिवार रात गणेशजी की भव्य आरती की गई। गणेश उत्सव मंडल की ओर से पुस्तक गली स्थित सत्यनारायण मंदिर में आयोजित गणेश महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठान किए गए।
आचार्य क्रांति निर्मल व पंडित देवकीनंदन ने मुख्य यजमान सागर मराठा से पूजन करवाया। छोटा-बड़ा तालाब और गणपति प्लाजा में भी गणेशजी की मंगल आरती की गई। आरती के समय सभी स्थानों पर भक्तों भारी भीड़ रही।
श्री गणेश युवा मंडल द्वारा मोहल्ला खड़खड़ी स्थित कल्लूमल की बगीची में भी गणेश उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसे लेकर संरक्षक अश्वनी अग्रवाल व प्रधान सीए प्रवीन बंसल ने बताया कि गणेश उत्सव के चौथे दिन गणेशजी की भव्य आरती का आयोजन किया गया।
उत्सव में बाबा का बहुत ही सुंदर एवं भव्य दरबार सजाया गया और जयपुर के कलाकारों द्वारा सुंदर लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। मंडल के सलाहकार नितिन बंसल एवं पंडाल व्यवस्थापक मयंक बंसल ने बताया कि एक सितंबर को डांडिया नाइट एंड गरबा का आयोजन होगा।
दो सितंबर श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल द्वारा एवं श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ, तीन सितंबर को बजरंग शास्त्री व अन्य कलाकारों की ओर से बाबा का गुणगान किया जाएगा। इसके बाद अन्नकूट व झांकी कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।