फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी और शास्त्री ने देश का नई दिशा दी : विधायक कंवर सिंह

Fri, 03 Oct 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:75-नगर पालिका  पार्क में लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते विधायक
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका के पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री देश की महान विभूतियां थीं। दोनों ही नेताओं ने आदर्शों, सत्य, अहिंसा, ईमानदारी और सादगी से देश को नई दिशा दी। हमें उनके जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए। आज की युवा पीढ़ी को उनके त्याग और कर्तव्यनिष्ठा को अपनाना चाहिए।
उन्होंने नगर पालिका महेंद्रगढ़ में सफाई व्यवस्था को उत्कृष्ट रूप से निभाने वाले 12 कर्मचारियों को सम्मानित किया। कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ समाज की नींव है। इसके लिए सफाई कर्मचारियों का योगदान सबसे अहम है। विधायक कंवर सिंह यादव ने नपा कार्यालय में पार्षदों, अधिकारियों व शहरवासियों की समस्या सुनी व आगामी रणनीनित की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने नगर पालिका सचिव गौरव को सिनेमा रोड पर अधर में छोड़े गए पैचवर्क को पूरा करने के आदेश दिए। इसके बाद राव तुलाराम चौक से डुलाना रोड तक मॉडल रोड बनाना व साथ में पानी की निकासी करवाने, सभी बदहाल मार्ग का पैचवर्क करवाना, पानी डिस्पोजल के लिए अस्पताल के नजदीक, रेस्ट हाउस के पास, मॉडल संस्कृति स्कूल के सामने जमीन उपलब्ध करवाकर जलभराव का स्थायी समाधान करवाया जाएगा।
11 हट्टा बाजार में छोटी-छोटी गलियों में सीवरेज डलवाना व निर्माण करवाना, जज की कोठी से अनाज मंडी में सीसी मार्ग बनाना व पानी निकासी खत्म करना, छोटी सफाई मंगवाई जाएगी, जो सफाई व्यवस्था रखे, डुलाना रोड पर पांच से सात एकड़ में वन पार्क बनाना, साथ में कच्चा पगडंडी बनाना, देवीलाल पार्क को तैयार करना, बंदरों के लिए सेंटर हाउस बनाकर जाल लगाना प्रस्ताव पास किया है टेंडर जल्द ही लगाया जाए।
विज्ञापन

सड़क निर्माण व सफाई को लेकर एक वार्ड व एक मार्ग को साथ लेकर चले आदि इन मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने अधिकारियों को कहा पहले एस्टीमेट बनाओं फिर बढिया तरीके से कार्य करें। खानापूर्ति बिल्कुल न करें। इस मौके पर कमल तिवाड़ी, हरियाणा व्यापार मंडल के प्रधान सुनील अग्रवाल, हषुल भार्गव, रवि तिवाडी, प्रमोद नंबरदार, अमित भार्गव, महेंद्रगढ़ मंडल अध्यक्ष संदीप बचीनी, नगरपालिका उपप्रधान मंजू कौशिक, पार्षद देवेंद्र सैनी, अशोक सैनी, राजेश सैनी, सुखबीर यादव, यशपाल यादव, विष्णु वाल्मीकि, संजय राठी, मनोनीत पार्षद लक्ष्मीकांत और मुकेश कुमार सहित सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें