नारनौल। जननायक जनता पार्टी (जजपा) की महिला शाखा की जिला प्रधान सोनिया धनखड़ ने हाल ही में लागू की गई दीनदयाल लाडो योजना पर सवाल उठाए। उन्होंने मांग की कि आय सीमा को एक लाख से बढ़ाकर 2.5 लाख किया जाए।
उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव के दौरान वादा किया था कि प्रदेश की प्रत्येक महिला को 2100 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे लेकिन अब आय और निवास की शर्तों से गरीब महिलाएं भी योजना से वंचित रह जाएंगी। सोनिया धनखड़ ने कहा कि यदि पति-पत्नी मजदूरी करके प्रतिदिन 1000 कमाते हैं तो सालाना 3.36 लाख आय हो जाती है। ऐसे परिवार गरीब होने के बावजूद योजना के लाभ से बाहर हो जाएंगे। उन्होंने मांग की कि आय सीमा को एक लाख से बढ़ाकर 2.5 लाख किया जाए।
कहा कि जिला तीन ओर से राजस्थान से घिरा हुआ है और अधिकतर रिश्तेदारियां वहीं की हैं। ऐसे में 15 साल का निवास प्रमाणपत्र अनिवार्य करना महिलाओं के साथ अन्याय है। उन्होंने सरकार को सुझाव दिया कि केवल आधार कार्ड और पहचान पत्र को ही महिला की पहचान माना जाए।