फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एरियर नहीं मिलने सफाई कर्मचारियों में रोष

विज्ञापन
फोटो संख्या:80- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में नारेबाजी करते सफाई  कर्मचारी--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका कार्यालय में नपा सफाई कर्मचारी एरियर को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। नपा सफाई कर्मचारियों का सात साल का एरियर शेष बचा हुआ है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण कुमार ने बताया कि नगर पालिका महेंद्रगढ़ का 53 कर्मचारियों को 2017 से 2023 तक का एरियर शेष है। कर्मचारियों ने कई बार नगर पालिका अधिकारियों को एरियर जारी करने के लिए कहा जा चुका है लेकिन आज तक जारी नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि बावल, रेवाड़ी, दादरी, भिवानी, रोहतक सहित अन्य जिलों की नगर पालिका के कर्मचारियों का एरियर जारी कर दिया गया है। लेकिन महेंद्रगढ़ नगर पालिका के कर्मचारियों का आज तक एरियर जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने एरियर को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी ने मौके पर पहुंचकर जल्द से जल्द एरियर जारी करवाने का आश्वासन दिया गया। प्रधान पूर्ण कुमार ने बताया कि जब तक एरियर जारी नहीं किया जाता तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर सुमित दरोगा, धीरज, पंकज, देवा, गुलशन सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें