फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: गेट पास नहीं मिलने पर नाराज किसानों में रोष; नांगल चौधरी रोड पर लगाया जाम, एसडीएम मौके पर पहुंचे

Wed, 10 Apr 2024 09:32 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

नारनौल में करीब 20 किसान ट्रैक्टर ट्राली में सरसों भरकर मंडी पहुंच गए। जब उन्हें गेट पास नहीं दिया गया तो किसान भड़क गए और सड़क के बीच ट्रैक्टर खड़े कर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम मौके पर पहुंचा और किसानों को गेट पास दिलवाया।
विज्ञापन
रोड जाम करते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल अनाज मंडी में किसानों को गेट पास नहीं देने पर बुधवार सुबह मंडी के सामने जाम लगा दिया। जिसकी वजह से नारनौल- नांगल चौधरी रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम व पुलिस पहुंची और जाम खुलवाया। मिली जानकारी के अनुसार नारनौल मंडी में आज सरसों के उठान को लेकर नए गेट पास नहीं दिए जा रहे थे।

विज्ञापन


लेकिन सुबह से करीब 20 किसान ट्रैक्टर ट्राली में सरसों भरकर मंडी पहुंच गए। जब उन्हें गेट पास नहीं दिया गया तो किसान भड़क गए और सड़क के बीच ट्रैक्टर खड़े कर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम मौके पर पहुंचा और किसानों को गेट पास दिलवाया। हालांकि उन किसानों की खरीद वीरवार को होगी। जाम करीब 25 से 30 मिनट तक नारनौल नांगल चौधरी रोड पर लग रहा, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।

बता दें कि जिले में अब तक 3794930 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। जिले भर में अब तक 375720 लाख क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। इसके साथ जिलाभर की मंडियों में सरसों का उठान भी लगातार किया जा रहा है। जिले में बुधवार सुबह तक 217450 क्विंटल सरसों का उठान हो चुका है। सरसों की ज्यादा आवक होने से सभी ढेरियों की खरीद नहीं हो पा रही है। जिसकी वजह से मंडियों में नए गेट पास नहीं दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वेयरहाउस करेगा सरसों की खरीद
नारनौल मंडी में करीब 15 दिन से सरसों की लगातार खरीद की जा रही है। खरीद एजेंसी नेफेड का टारगेट पूरा होने पर वेयरहाउस की तरफ से सरसों की खरीद की जाएगी। इसके लिए अभी तक आदेश नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें