फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महाशिवरात्रि से पहले महंगे हुए फल, बेर और गाजर की बढ़ी मांग

विज्ञापन
फोटो नंबर- 12बस स्टैंड के सामने रेहडी पर बेर बेचता रेहड़ी चालक। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शिवरात्रि पर्व के से पहले फलों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही गाजर व बेर की मांग भी बढ़ गई है। हालांकि मांग बढ़ने के बाद भी गाजर व बेर के दामों में बढ़ोतरी नहीं हुई है। वहीं आने वाले दिनों में व्यापारियों ने फलों के दाम में और बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। बाजार में बागू बेर 60 रुपये किग्रा और लाल रंग के छोटे बेर 30 रुपये किग्रा के भाव से बिक रहे हैं। वहीं शिवरात्रि के बाद से गर्मियों के दौरान फलों के उत्पादन की तुलना में मांग में अधिक बढ़ोतरी रहती है जिसके चलते दाम में भी बढ़ोतरी बनी रहती है। फलों में सेब 250 रुपये किग्रा व कीवी 360 रुपये किग्रा सबसे महंगे बने हुए हैं। वहीं सेब के भाव में तो प्रतिदिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

-
एक सप्ताह के दौरान फलों के दाम में हुई बढ़ोतरी :
फलों के नाम भाव (प्रति किग्रा) बढ़ोतरी
केला 70 रुपये 10 रुपये
संतरा 100 रुपये 10 रुपये
किन्नू 150 रुपये 20 रुपये
अंगूर 150 रुपये 20 रुपये
काला अंगूर 200 रुपये 20 रुपये
अनार 160 रुपये 10 रुपये
सेब 250 रुपये 30 रुपये
चीकू 100 रुपये 20 रुपये
कीवी 360 रुपये 20 रुपये
-
गर्मियों में फलों का उत्पादन कम होता है और मांग अधिक रहती है जिस कारण सर्दियों की तुलना में गर्मियों में फलों के भाव में बढ़ोतरी रहती है। होली के बाद फलों के दाम में और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन

राहुल कुमार, फल विक्रेता, मोहल्ला- माली टिब्बा।

शिवरात्रि पर हमेशा गाजर व बेर की मांग अधिक रहती है। संभावना है कि गाजर व बेर का व्यापार इस बार अच्छा रहेगा।
प्रकाश सैनी, सब्जी विक्रेता, मोहल्ला- रामकरण दास कॉलोनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें