फोटो संख्या:63- मोदाश्रम मंदिर में शिव विवाह कार्यक्रम के दौरान झूमती महिलाएं--संवाद
महेंद्रगढ़। महाशिवरात्रि पर्व के दौरान मोदाश्रम मंदिर में महाशिवरात्रि शिव विवाह के दूसरे दिन शिव-पार्वती के हल्दी रस्म कार्यक्रम संपन्न हुआ। मातृशक्ति की ओर से भगवान शिव के विवाहोपलक्ष्य में बाबा को हल्दी लगाई गई। इस दौरान मातृशक्ति द्वारा हल्दी गीत और भजनों की प्रस्तुति भी दी गई। भजनों के साथ-साथ महिलाओं ने नृत्य भी किया।
मोदाश्रम मंदिर समिति अध्यक्ष सुधीर दीवान ने बताया कि मोदाश्रम शिव सेवादल की ओर से भगवान शिव विवाह की सभी रस्में निभाई जा रही है।
भगवान चंद्रमोली के विवाह पर महिलाओं की ओर से भोले के हल्दी लगाई व शिव शंकर ने पी लई भांग बुंदियां पड़ने लगी सहित कई भजनों पर बड़ी उत्साह के साथ महिलाओं ने नृत्य किया। इसके साथ-साथ भगवान चंद्रमोली को सजाया गया। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को मेंहदी एवं संगीत, 15 फरवरी को शिव-पार्वती विवाह व महाआरती की जाएगी।
फोटो संख्या:63- मोदाश्रम मंदिर में शिव विवाह कार्यक्रम के दौरान झूमती महिलाएं--संवाद