फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में लगाया निशुल्क होम्योपैथी कैंप

Thu, 10 Apr 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-14होम्योपैथी दिवस पर आयोजित कैंप में मरीजों को जानकारी देते चिकित्सक। - फोटो : पुलिस हिरासत में तीनों आरोपी।
विज्ञापन
नारनौल। विश्व होम्योपैथी दिवस पर मुफ्त होम्योपैथी कैंप का आयोजन जिला नागरिक अस्पताल नारनौल में किया गया।
विज्ञापन

इसका उद्घाटन जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर शशि बाला द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर शशि बाला ने होम्योपैथी से होने वाले लाभ के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति का दुष्प्रभाव नहीं होता है। इससे जुकाम से लेकर कैंसर तक को ठीक किया जा सकता है। इस अवसर पर डॉ. पुष्पेंद्र ने बताया के होम्योपैथी सभी तरह के गंभीर बीमारियों को जड़ से खत्म करती है।
विज्ञापन

डॉक्टर अमित ने होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनीमैन के जीवन के बारे में बताया। डॉ. नेहा ने भी होम्योपैथी के फायदे के बारे में बताया। इस अवसर पर डॉक्टर इंदू अग्रवाल, राकेश, राजकुमार, ललित, संदीप आदि भी मौजूद थे। कैंप में लगभग डेढ़ सौ लोगों को मुफ्त में दवाइयां दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें