फोटो नंबर-15सड़क पर पड़ी दुर्घटनाग्रस्त बाईक।
- फोटो : संवाद
मंडी अटेली(नारनौल)। अटेली-महेंद्रगढ़ मार्ग पर हादसे में चाचा।भतीजे की मौत हो गई। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
गांव सिलारपुर निवासी 18 वर्षीय पवन और चाचा बाबूलाल बाइक से अटेली से गांव सिलारपुर जा रहे थे। इस दौरान वह रोहतास पब्लिक स्कूल के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता हैं कि पवन दो बहनों का इकलौता भाई था। पिता रोहतास खेतीबाड़ी करते हैं। चालक बोलेरो मौके पर गाड़ी भाग गया।