फोटो नंबर-09जन्मदिन पर भोजन वितरित करती स्लम एरिया टैलेंट की छात्राएं। स्रोत-संस्था
नारनौल। स्लम एरिया टैलेंट में पढ़ने वाली बच्ची प्रियंका के जन्मदिवस पर शनिवार को निशुल्क भोजन वितरित किया गया। छात्रों ने करीब 300 राहगीरों और स्कूल के बच्चों को निशुल्क में छोले चावल खिलाए।
इस मौके पर हनी गुप्ता ने बताया कि प्रियंका एक बहुत ही होनहार बच्ची है जिसने घर की जिम्मेदारियों के साथ दसवीं कक्षा पास कर ली है। प्रियंका जैसे 115 बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है। अतर सिंह ने बताया कि निरंतर शिक्षा से विमुख हो चुके बच्चों की तलाश करके उन्हें शिक्षित करने की मुहिम चला रहे हैं।