फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 14 जून तक बढ़ी आधार कार्ड अपडेट की निःशुल्क प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बुधवार को कैंप कार्यालय में आयोजित जिलास्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक में आधार नामांकन और अपडेशन सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि 14 जून तक ऑनलाइन दस्तावेज अपडेट निशुल्क करा सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में 5 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के आधार अपडेट की स्थिति बेहतर करने की जरूरत है। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि जिन स्कूलों में पेंडेंसी अधिक है, वहां मिशन मोड में किट लगाकर इस कार्य को जल्द पूरा करें। उन्होंने बताया कि यदि 7 और 17 वर्ष की आयु तक आधार अपडेट नहीं होता है तो आधार कार्ड स्वतः निष्क्रिय हो जाते हैं।
उपायुक्त ने कहा कि केवल अधिकृत केंद्रों को ही आधार संचालन की अनुमति है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आधार केंद्रों का औचक निरीक्षण करें और यदि कोई केंद्र निर्धारित सूची से बाहर चलता पाया जाता है या नागरिकों से अधिक पैसे वसूलता है तो उसके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि शिक्षा विभाग के तहत कार्यरत एजेंसियां जिला शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट शेयर करेंगे। उपायुक्त ने आधार फर्म के कामकाज की निगरानी करने और मासिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के कड़े आदेश दिए।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए कि सभी सरकारी अस्पतालों में जन्म पंजीकरण आधारित आधार नामांकन को सक्रिय किया जाए। वर्तमान में बंद पड़ी टैबलेट्स को तुरंत चालू करने और आईपीपीबी के माध्यम से घर-घर जाकर छोटे बच्चों के नामांकन में तेजी लाने को कहा।
उन्होंने बताया कि जिले की कुल आधार संख्या 10,78,289 है। इनमें 18 वर्ष से अधिक आयु के 8,25,730, 5-18 वर्ष के 2,03,101 और 0-5 वर्ष के 49,458 नागरिक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें