स्टील का सामान खरीदने के नाम पर ठक ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से 95555 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर कनीना थाना पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव कैमला निवासी राकेश कुमार बताया कि उसने आरके स्टील नाम से कनीना एसआर पेट्रोल पंप के पास स्टील के सामान की दुकान की है।
15 अक्तूबर को उसके पास एक फोन आया कि वह स्टील का सामान खरीदा चाहता है। आरोपी ने महेंद्रगढ़ शहर में स्थित एक कैंटीन के पास का पता बताया। जब वह आरोपी द्वारा बताए गए पते पर टेंपो में सामान लेकर पहुंचा तो वहां पर कोई नहीं मिला। इसके बाद उसने व्यक्ति को फोन किया तो पैसे वापस करने की बात कहते हुए आर्मी चेक के नाम पर क्यूआर कोड भेजकर एक रुपया दुकानदार के खाते में भेजा। इसके बाद दुकानदार को बातों में उलझाकर पांच बार क्यूआर कोड भेजकर खाते से 95555 रुपये निकाल लिए। राकेश कुमार ने पुलिस को साइबर ठग का मोबाइल नंबर, क्यूआर कोड व खाते का विवरण देते हुए गिरफ्तारी करने और राशि बरामद करने की गुहार लगाई है।