फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: निवेश और प्रॉपर्टी के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो 16पुलिस गिरफ्त में आरोपी।स्रोत प्रवक्ता
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा करते हुए मीरसिंह और आशुतोष निवासी सेहलंगा हाल आबाद कुराहवटा रोड महेंद्रगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने रिटायर्ड आर्मी कैप्टन से निवेश और प्रॉपर्टी के नाम पर लगभग 6.5 करोड़ रुपये ठगी की है।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने इन संपत्तियों की बिक्री पर रोक लगाते हुए इन्हें अटैच (कुर्क) कर लिया है। वहीं आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
महेंद्रगढ़ की शक्ति कॉलोनी निवासी रिटायर्ड आर्मी कैप्टन संजय कुमार ने एफआईआर में बताया कि उसके पड़ोसी मीर सिंह ने उसे बिजनेस में 10 से 13 प्रतिशत मासिक मुनाफे और प्रॉपर्टी देने का लालच देकर अपने जाल में फंसाया।
विज्ञापन

मीर सिंह ने खुद को कई कंपनियों का प्रतिनिधि बताया और शिकायतकर्ता के परिवार व रिश्तेदारों से अलग-अलग बैंक खातों और नकद के माध्यम से करोड़ों रुपये निवेश के नाम पर ले लिए।
इसके अलावा, आरोपी ने शिकायतकर्ता के भतीजे और साले के नाम पर विभिन्न बैंकों से फर्जी तरीके से क्रमशः 46 लाख और 40 लाख रुपये का लोन करवाकर वह राशि भी अपने नियंत्रण वाले खातों में ट्रांसफर करवा ली।
नारनौल में 80 लाख रुपये की एक प्रॉपर्टी दिलवाने का झांसा देकर भी मीर सिंह ने शिकायतकर्ता से भारी रकम ले ली और बाद में उसकी रजिस्ट्री करवाने से मुकर गया।

जब शिकायतकर्ता ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने व परिवार के अपहरण की धमकियां दीं।

पुलिस जांच में यह सामने आया है कि आरोपियों ने अपनी धोखाधड़ी को छिपाने के लिए एक आपराधिक साजिश रची और शिकायतकर्ता के पते पर फर्जी कंपनियों के चेक पोस्ट किए जिनमें जाली स्टांप और गलत वर्तनी का इस्तेमाल किया गया था।

पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा नारनौल की ओर से इस मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की ओर से धोखाधड़ी की इस रकम से अर्जित की गई संपत्तियों की पहचान कर अटैच की गई है जिसमें 52 बीघा जमीन और महेंद्रगढ़ व सेहलंग के प्लॉट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें