फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: चार महिलाओं को मिली सर्वसम्मति से चौधर, लोग बोले- म्हानै म्हारी बहु-बेटियां पर पूरो भरोसो सै

Fri, 28 Oct 2022 02:38 AM IST
भूपेंद्र सिंह प्रदीप शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

महेंद्रगढ़ जिले में चार महिलाओं को सर्वसम्मति से चौधर मिली है। वहीं 1017 महिलाएं पंच बनी हैं। दो ब्लॉक समिति की सदस्य भी बनीं हैं।
विज्ञापन
मनती देवी, सुनीता, नीतू, मनोज देवी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्हानै म्हारी बहु-बेटियां पर पूरो भरोसो सै, गाम में खूब विकास करवावंगी। जी हां महेंद्रगढ़ जिले में चार गांवों की पंचायतें सर्वसम्मति से चुनी गई हैं और 1012 महिलाएं पंच तथा दो महिलाएं ब्लॉक समिति की सदस्य चुनी गई हैं। ग्रामीणों ने गांव की बहु बेटियों पर पूरा विश्वास जताया है।

विज्ञापन


ऐसा कर उन्होंने गांव में एक मिसाल कायम की है। ग्रामीण जानते हैं कि बेटियां किसी काम में पीछे नहीं हैं अगर गांव की चौधर उनके हाथों में होगी तो विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। अब बहु बेटियां में नेतृत्व करने की क्षमता है। उनको पता है कि विकास कार्य कैसे करवाए जाते हैं। वहीं ऐसा करने से गांव में भाईचारा भी बना रहेगा।  

बता दें कि जिले में 30 नवंबर को जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव होंगे। वहीं 2 नवंबर को सरपंच व पंच के चुनाव करवाए जाएंगे लेकिन चुनाव से पहले ही जिले में सिलारपुर मैहता, खातोली अहीर, पल्ह और गुवाना में सर्वसम्मति से पंचायत चुन ली गई है। सर्वप्रथम नारनौल खंड के गांवसिलारपुर मैहता में सुनीता पत्नी सुरेंद्र को सर्वसम्मति से सरपंच बनाया गया।
विज्ञापन


जब यह समाचार अखबारों में प्रकाशित हुआ तो अन्य गांवों के लोग भी प्रेरित हुए और इसके बाद नांगल चौधरी खंड के गांव खातौली में मनोज देवी, महेंद्रगढ़ खंड के गांव पल्ह में मनती देवी पत्नी ओमप्रकाश और सिहमा खंड के जाट गुवाना में नीतू पत्नी विक्रम सिंह को सर्वसम्मति से सरपंच बनाया।

खंड कनीना से ब्लॉक समिति वार्ड नं. 22 से प्रिया यादव और महेंद्रगढ़ खंड से वार्ड न. आठ से एक महिला निर्विरोध चुना गया। इसके अलावा 1987 निर्विरोध पंच चुने गए हैं जिनमें 1012 महिलाएं पंच चुनी गई हैं। इस बार ग्रामीणों ने जमकर अपनी बहु बेटियां पर विश्वास जताया है। 

गांव की चौधर के लिए 723 महिलाएं चुनावी मैदान में
जिले के अंदर 343 पंचायतें हैं जिनमें चार गांवों की पंचायतें सर्वसम्मति से चुन ली गई हैं। अब जिले के अंदर 339 पंचायतों के लिए कुल 1349 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिनमें 723 महिलाएं हैं। जिला परिषद के कुल 19 वार्डों के लिए 170 लोग चुनावी मैदान में है जिनमें 80 महिलाएं हैं। ब्लॉक समिति के 151 सीटों में चार सीटें सर्वसममति से चुन ली गई हैं जिनमें एक सीट महेंद्रगढ़ खंड तथा तीन कनीना खंड की हैं। इनमें दो महिलाएं तथा दो पुरुष निर्विरोध चुने गए हैं। पंच की 3214 सीटों पर 1987 सीटें निर्विरोध चुनी गई हैं जिनमें 1012 महिलाएं हैं। शेष सीटों पर 2448 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
 
सर्व सम्मति से चुने गए पंच खंड वाइज
खंड     पुरुष    महिला    कुल

  • अटेली   112       117     229
  • कनीना   149      154     303
  • महेंद्रगढ़  188     190     378
  • नांगल चौधरी  113  144  257
  • नारनौल   147    146     293
  • सतनाली   82     70      152
  • निजामपुर 107   98       205
  • सिहमा      77    93      170
  • कुल        975  1012  1987
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें