फोटो 5बाल्टी में रखे हुए कछुए।स्रोत ग्रामीण
नारनौल। नेशनल हाईवे नंबर 148 बी के नजदीक कांवी मोड़ पर एक स्कूटी पर रखी बाल्टी में चार कछुए मिले। इसकी सूचना पुलिस व वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर को दी गई।
निजी स्कूल संचालक देवेंद्र कुमार ने बताया कि स्कूल के नजदीक काफी देर से एक स्कूटी खड़ी थी जब वह नजदीक गए तो उस पर पानी से भरी एक बाल्टी रखी थी। इसमें चार कछुए भी थे। डायल 112 और वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर को सूचना दी। पुलिसकर्मी कछुए लेकर चले गए। वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर चरण सिंह ने बताया कि कछुओं को कब्जे में ले लिया है। अभी जांच की जा रही है। इसके बाद स्कूटी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।