कनीना। उपमंडल के गांव करीरा में पंचायत द्वारा लगाई गई चार सोलर स्ट्रीट लाइट व बैट्री चोरी गई। पुलिस ने ग्रामीण की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
करीरा निवासी उदय सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पंचायत द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई थीं। मंगलवार रात को चोर चार सोलर स्ट्रीट लाइट व बैट्री निकला ले गए। शहर थाना पुलिस ने उदय सिंह की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।