फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर लूट:नारनौल में बदमाशों ने बंदूक के दम पर की वारदात, दो बाइकों पर आए थे चार नकाबपोश, फायरिंग की

Thu, 19 Dec 2024 09:34 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

नारनौल में पेट्रोल पंप पर लूट की घटना हुई है। दो बाइकों पर सवार होकर आए चार नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और फायरिंग कर मौके से भाग गए। 
विज्ञापन
लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नारनौल में बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर लूटी की वारदात को अंजाम दिया है। चार बदमाशों ने लूट की वारदात की है। बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर आए थे। लूट की यह घटना नांगल चौधरी से बहरोड कोटपूतली की तरफ जाने वाले रोड पर गांव इकबालपुर नगली स्थित पेट्रोल पंप पर हुई है। बदमाश हथियारों से लैस थे और बंदूक के दम पर इन्होंने पेट्रोल पंप के कारिंदों से कैश छीना और फरार हो गए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बदमाशों ने दो हवाई फायर भी किया। इस दौरान बदमाश पेट्रोल पंप से करीब 55 से 60 हजार रुपये कैश लूट कर भागने में कामयाब हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुट गई। लूट की घटना के बाद चारों बदमाश बाइक पर सवार होकर राजस्थान की ओर भाग गए।

विज्ञापन


नांगल चौधरी थाना के अंतर्गत आने वाले गांव इकबालपुर नगली में सुंदरम किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर वीरवार शाम करीब 5:30 बजे दो बाइक पर चार बदमाश आए। चारों बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। बदमाशों ने आते ही एक हवाई फायर भी किया। इसके बाद पेट्रोल पंप के ऑफिस से करीब 55 से 60 हजार रुपये कैश लूट भागने लगे। हालांकि पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने हवाई फायर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद नांगल चौधरी पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन


नांगल चौधरी थाना प्रभारी रतन सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही पेट्रोल पंप पर पहुंच गई थी। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें