फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: साउथ एशियन आर्म बाक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लेेंगे जिले के चार खिलाड़ी

Sun, 20 Apr 2025 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-17साउथ एशियन आर्म बाक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लेने वाले ​खिलाड़ी। स्रोत-संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। शहर के चार खिलाड़ियों ने लखनऊ में आयोजित तीसरी आर्म बाक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्णपदक जीता है। इस उपलब्धि पर उन्हें हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने सम्मानित किया था। अब इन खिलाड़ियों का चयन साउथ एशियन आर्म बाक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
पैंथर स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ी रितेश दिनोदिया, विवान खंडेलवाल, तमन्ना और साहिल ने हाल ही में लखनऊ में आयोजित आर्म बाक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। इन खिलाड़ियों में विवान व रितेश ने सब जूनियर और तमन्ना व साहिल ने सीनियर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। अब ये खिलाड़ी नौ मई से 14 मई तक गोवा में आयोजित होने वाले साउथ एशियन आर्म बाक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगे। इनकी इस उपलब्धि पर रविवार को पैंथर क्लब में एक कार्यक्रम का भी आयोजन कर इनको सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला प्रमुख डॉ. राकेश यादव मुख्य अतिथि थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नवीन राव ने की। इस मौके पर आर्म बाक्सिंग हरियाणा एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र सिंह, महासचिव राहुल कोषाध्यक्ष प्रवीण राणा, करनाल ब्लाक समिति चेयरमैन महेंद्र सिंह, डीएसपी मनोज कुमार, टेक्निकल डायरेक्टर साहिल व प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें