फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शिविर में छह में से चार शिकायतों का हुआ समाधान

Fri, 26 Jul 2024 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:53 लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में लोगों की समस्या सुनते एसडीएम संजीव कुमार--स्रोत--संवा
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। समाधान शिविर में शुक्रवार को छह नागरिकों ने शिकायतें रखीं। इनमें से चार शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया। रोज सुबह 9 से 11 बजे तक उप मंडल स्तर पर शिविर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि प्रॉपर्टी आईडी और परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां दूर करने के लिए सुनवाई जिला और उपमंडल स्तर पर हो रही है। जिला कल्याण विभाग से एआरओ धर्मेंद्र, बिजली विभाग से एसडीओ सुनील कुमार, कृषि विभाग से गजानंद, नगरपालिका से सोनू स्याना, जिला समाज कल्याण विभाग से प्रदीप, अनिता भालोठिया, रोडवेज विभाग से हवासिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें