फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कंपनी के स्टोर में हुई चोरी के मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। ट्रांसलेट लाइटिंग लिमिटेड कंपनी के कनीना स्थित स्टोर से हुई चोरी के मामले में समीर कुरैशी निवासी ओल्ड सुभाष नगर भोपाल, भूरा निवासी संजय नगर झोटवाड़ा जयपुर राजस्थान, रामकेश निवासी गणेश विहार विजयपुरा जयपुर, शिवराज निवासी जयसिंहपुरा जयपुर गिरफ्तार हुए हैं। आरोपियों को शनिवार न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

इसमें चोरी किए गए सामान से भरी गाड़ी सहित आरोपी मोहम्मद हनीफ कुरैशी निवासी विद्या नगर जेडीओ कॉलोनी जयपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान आरोपी से उसके साथियों के बारे में खुलासा हुआ।
गत 13 दिसंबर को कंपनी के स्टोर प्रबंधक बालगंगाधर झा ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि 23 दिसंबर की सुबह करीब 3:30 बजे सूचना मिली कि स्टोर में चोरी हो गई है। मौके पर जांच करने पर पाया गया कि स्टोर से लगभग तीन टन 200 किलो एल्युमिनियम केबल (59एमएम), करीब 25 एल्युमिनियम डेड एंड, दाे बंडल प्लेटिनम रोप और दो पानी के पंप मोटर गायब थे।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सिहोर मोड़ पर नाकाबंदी कर टाटा ऐस गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी में चोरी किया गया सामान बरामद हुआ था। गाड़ी के चालक मोहम्मद हनीफ कुरैशी को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें