फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह बाद दोबारा कोविड-19 केयर सेंटर शुरू,31 नए केस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए चार माह बाद दोबारा से पटीकरा स्थित कोविड-19 केयर सेंटर शुरू हो गया है। दूसरी ओर जिले में शनिवार को 31 नए कोरोना संक्रमित केस आए हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 केयर सेंटर के प्रभारी डिप्टी सीएमओ डॉ. हर्ष चौहान ने बताया कि 12 दिसंबर 2020 के बाद से सेंटर बंद चल रहा था। इस दौरान कोई भी कोरोना के गंभीर मरीज सेंटर में भर्ती नहीं हुआ। अब दोबारा से कोरोना के मरीज आने शुरू हो गए हैं। ऐसे में 11 अप्रैल से दोबारा से सेंटर में कोरोना मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल सात संक्रमित कोविड-19 केयर सेंटर में भर्ती हैं। डॉ. हर्ष चौहान ने बताया कि सेंटर में दो सौ बेड है। सेंटर में मरीजों के लिए ऑक्सीजन गैस समेत अन्य जरूरी इंतजाम हैं। बता दें कि बीच में जिला कोरोना मुक्त हो गया था। इसके बाद सेंटर को बंद कर दिया गया था।
आईसीयू के लिए टीम गठित
जिला नागरिक अस्पताल में आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल की एमएम डॉ. आशा शर्मा ने बताया कि इसरजेंसी के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है, जो गंभीर मरीज आने पर आईसीयू में सेवा देगी। उन्होंने बताया कि पहले डॉक्टरों व अन्य को आईसीयू चलाने के लिए एक निजी अस्पताल प्रशिक्षण दिया गया था। डॉ. शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए अस्पताल में सभी प्रबंध किए जा रहे हैं। जिससे संक्रमण को रोका जा सके।
विज्ञापन

31 नए कोरोना केस आए, 201 एक्टिव केस
नारनौल। जिले में शनिवार को 31 नए कोरोना केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 6902 हो गई है। वहीं शनिवार को सात कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक 6679 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 201 केस अभी भी एक्टिव हैं। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 17 अप्रैल तक 157206 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 93044 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 183044 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 2371 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
नए कोरोना संक्रमितों की सूची
सिहोर-1, सतनाली बास-1, श्यामपुरा-1,पाथेड़ा-1,पटीकरा-1, ढ़ाणी आकोदा-1, गुढा-1, खटोटी खुर्द-1, बदोपुर-1, रामपुरा-1, कनीना-1, मोहल्ला माली टिब्बा नारनौल-1, बेवल-1,सिंघाना रोड नारनौल-1, कैलाश नगर नारनौल-1, महेंद्रगढ़-2, पाली-1, झूक-1, भगडाना-1, पालड़ी पनिहार-1, सिगड़ी-1, मोहल्ला खरखड़ी नारनौल-1, लावण-2, धौली-1,खारिया-1,जाट पाली-1, आजमनगर-1, दनचोली-1 व देवनगर रोड महेंद्रगढ़-1
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें