फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट से सामान चोरी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस की टीम ने चोरी के एक मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पटीकरा गांव निवासी विष्णु, उत्तम और मोतीनगर निवासी विक्रम के रूप में हुई है। आरोपियों से चोरी किया हुआ समान बरामद कर लिया है। तीनों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने तीनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सराय बहादुर अटेली निवासी निरंजनलाल ने 15 अप्रैल को थाना सदर नारनौल में शिकायत दर्ज कराई कि एनएच11 में अधिग्रहण होने पर उसके टूटे हुए मकान व दुकान का लोहे का सामान दूसरे प्लॉट में डाल रखा था। प्लाट से लोहे का काफी सामान चोरी हो गया। 15 अप्रैल को प्लाट के पास बैठा था कि एक व्यक्ति स्कूटी से दो लोहे के गाटर रखकर ले जा रहा था। जिसे रोकने की कोशिश की परंतु भाग गया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए सदर थाना की पुलिस टीम ने 15 अप्रैल की शाम को आरोपी विष्णु को गिरफ्तार किया। जिसे न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपी ने अपने साथियों उत्तम व विक्रम का नाम बताया। आरोपी से चोरी किया हुआ सामान बरामद कर लिया गया है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें