फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में वीरवार शाम तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी

Thu, 29 May 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-20नारनौल में वीरवार शाम के समय आसमान में छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल सहित आसपास के क्षेत्र में शाम को अचानक से मौसम बदल गया। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। इससे आमजन को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने दो दिन तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई थी। वीरवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमश 38.8 व 28.6 डिग्री सेल्सियस और 39.3 व 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उधर इस बार नौतपा का असर भी कम देखने को मिल रहा है। नौतपा के पांचवें दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे बना हुआ है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि लगातार पूर्वी हवाओं और एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। पिछले साल 28 मई को नौतपा के दौरान 54 सालों का रिकॉर्ड तोड़ 48.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। 21 मई 66 को तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस रहा था, लेकिन इस साल नौतपा की शुरुआत में 25 मई को 23 सालों का रिकॉर्ड जो 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा था उसे भी तोड़ दिया था। अभी आने वाले दिनों में भी मई महीने के अंत और जून के पहले सप्ताह में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वीरवार को भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम एनसीआर दिल्ली में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गति से हवाएं चलने अंधड़ और हल्की बारिश बूंदाबांदी और कुछ स्थानों पर तूफानी बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है। अब एक नया पश्चिमी विक्षोभ 30 मई को उसके बाद 2 जून को सक्रिय होने से लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि मई महीने के अंत में और जून महीने के पहले सप्ताह में लगातार मौसम परिवर्तन शील बना रहेगा। जिला महेंद्रगढ़ में वीरवार सुबह से शाम तक बादलों की आवाजाही बनी रही। इस दौरान केवल एक दो स्थानों पर बिखराव वाली छिटपुट बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें