फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.71 करोड़ की सरसों गायब होने के मामले में निलंबित चारों मंडी सचिव साढे तीन महीने बाद अंडर इंक्वायरी बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज मंडियों से 3.71 करोड़ रुपये की सरसों गायब होने के मामले में निलंबित किए गए जिले की मंडियों के चारों मंडी सचिवों को बहाल कर दिया है। इन सचिवों को अंडर इंक्वायरी बहाल किया गया है। फिलहाल इनको मंडी में नहीं लगाया गया। दो सचिव नारनौल तथा दो को रेवाड़ी में अटैच किया गया है। मंडी सचिवों को चार्जशीट भी थमाई जा चुकी है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ मंडी की सचिव नुकुल यादव, कनीना मंडी सचिव आदित्य यादव, अटेली मंडी सचिव नरेंद्र यादव, नारनौल मंडी सचिव अशोक यादव को हरियाणा कृषि एवं विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक जे गणेशन ने 28 मई को निलंबित किया था। जिले की चारों मंडियों के सचिव को एक साथ निलंबित किए जाने के बाद यह मुद्दा राज्य स्तर पर काफी चर्चित हुआ था। करीब साढे़ तीन माह लंबी विभागीय जांच के बाद मंडी मार्केटिंग बोर्ड ने चारों सचिव को दोबारा से बहाल कर दिया हैं। सचिवों के खिलाफ चल रही जांच अभी पूरी नहीं हो सकी है। अंडर इंक्वायरी इन सभी को बहाल करते हुए जिला मुख्यालयों के कार्यालयो में अटैच किया गया है। दो सचिव रेवाड़ी तथा दो नारनौल में डीएमईयू के कार्यालय में लगाए गए हैं।
वर्जन
चारों सचिवों को अंडर इंक्वायरी बहाल किया गया है। सभी को चार्जशीट जारी हो चुकी है। जांच जारी रहेगी। फिलहाल इन चारों को रेवाड़ी तथा नारनौल के डीएमईओ कार्यालय में अटैच किया गया है।
विज्ञापन

श्याम सुंदर ,डीएमईओ, महेंद्रगढ़
ऐसे हुए थे निलंबित
महेंद्रगढ़ की मंडियों में 15 अप्रैल से सरसों, गेहूं की खरीद शुरू हुुई थी। 30 मई तक मंडियों में खरीद की प्रक्रिया जारी रही। इस जिले में 90 प्रतिशत में सरसों ही होती है। सरसों की खरीद में गड़बड़ी की शिकायत लगातार मुख्यालय पहुंच रही थी। हरियाणा कृषि विपणन एंड मंडी मार्केट बोर्ड ने जांच के निर्देश दिए। 21 मई को डीसी, एडीसी, एसडीएम सहित सभी अधिकारियों को जांच के लिए जिले के सभी खरीद केंद्रों व मंडियों में पहुंचे। प्राथमिक जांच में गड़बड़ी मिलने के बाद खरीद को तुरंत बंद करने के आदेश जारी किए गए। इसके तीन दिन बाद डीसी ने दोबारा खुद सभी मंडियों का मुआयना किया। मामला अधिक गड़बड़ मिलने पर 28 मई को हरियाणा कृषि मंडी मार्केट बोर्ड के म़ुख्य प्रशासक जे गणेशन ने मंडियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर ही चारों सचिवों को निलंबित करने के आदेश जारी किए थे।
23 फर्मों के खिलाफ भी एफआईआर
मंडी मार्केट बोर्ड की जांच में 23 फर्मों के पास 8403 क्विंटल सरसों कम मिली। रिकॉर्ड के हिसाब से इस सरसों की खरीद हो चुकी थी। करीब 3.71 करोड़ रुपये की सरसों गायब मिलने के बाद मंडी मार्केट बोर्ड के अधिकारियों ने 23 खरीद एजेंसियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई हुई है। सभी फर्मों के लाइसेंस भी अस्थायी तौर पर रद्द कर दिए गए थे। इस बार की खरीद में यह फर्म हिस्सा ले पाएंगी या नहीं इस पर अभी संशय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें