अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। इसमें तीन मामले वीरवार की शाम छह से सात बजे के बीच हुए। वहीं एक की मौत बुधवार की रात हुई थी। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार राजेश व विक्रम बाइक को सर्विस कराने के बाद गांव जा रहे थे। अमरपुर-जौरासी के पास ट्रक ने बाइक को शाम सात बजे सीधी टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। हेल्थ विभाग के अनुसार आउटसोर्स कर्मी राजेेश और विक्रम जो पहले आउटसोर्स कर्मी था। जौरासी के पास दोनों की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वहीं सूचना मिलते ही गांव के सरपंच समेत परिजन अस्पताल पहुंचे। दूसरी और भोजावास गांव के एक युवक की मांदी गांव में सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की पत्नी अस्पताल में भर्ती है और युवक घर पर गर्म कपड़े लेकर आ रहा था। मांदी गांव के पास नारनौल-नांगल चौधरी एनएच पर एक वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत
नारनौल। कोरियावास मोड़ पर सड़क हादसे में बुधावर की रात एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार स्कूटी चालक शेरसिंह (55) रात को घर कोरियावास जा रहा था। बीच में वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।
ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक ने तीन वाहनों को टक्कर मारते हुए दुकान में जा घुसा
वीरवार की शाम करीब 6 बजे नांगल चौधरी रोड की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने एक मोटरसाइकिल समेत दो वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। वही ट्रक की चपेट में आने से रोड के नीचे खड़े टेंपो एक मिठाई की दुकान में जा घुसा, जहां मिष्ठान की भंडार मालिक के दो डी फ्रीज को भी नुकसान पहुंचाया गया है। मामले को लेकर तीनों वाहन चालक व मिष्ठान भंडार के संचालक के द्वारा ट्रक चालक के खिलाफ स्थानीय चौकी में शिकायत के लिए पहुंचे। स्थानीय पुलिस चौकी कर्मचारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन करने में जुट गई हैं। जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम 6 बजे नांगल चौधरी की तरफ से आ रहे ट्रक ने उस समय अपना संतुलन खो दिया। ओवरब्रिज को क्रॉस करते हुए निजामपुर देवीलाल चौक के नजदीक पहुंच गया। ओवरब्रिज को क्रॉस करते समय अचानक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। रोड के साथ खड़े एक बोलेरो मैक्स, टेंपो व एक मोटरसाइकिल को तोड़ते हुए एक दुकान में घुस गई। हालांकि इस दौरान किसी जनहानि का नुकसान नहीं हो पाया। मामले को लेकर कस्बे के दुकानदारों के साथ क्षेत्र के लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है।