फोटो 6खटोटी कला गांव में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जांच करते।स्रोत स्वास्थ्य विभाग
नारनौल। जिले में अब तक चार डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग डेंगू की रोकथाम के लिए घर-घर लार्वा की जांच कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने 1863 घरों में लार्वा मिलने पर नोटिस दिया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों में पंच, सरपंचों और शहरी क्षेत्र में पार्षदों को भी पंफलेट देकर जागरूक कर रही है। बता दें कि 2020 में जिले में डेंगू के 7 मरीज मिले थे। 2021 में बढ़कर 161 पहुंच गए थे। इसके बाद 2022 में 72, 2023 में 44 और 2024 में 62 डेंगू संक्रमित मरीज मिले थे। वहीं इस वर्ष अब तक चार डेंगू मरीज मिल चुके हैं। जिला मलेरिया अधिकारी मनीष यादव ने बताया कि जिले में अभी डेंगू नियंत्रण में है। आमजन भी अपने आसपास साफ सफाई रखे ताकि मच्छरों का प्रकोप न बढ़े।