फोटो संख्या:72- राजकीय महाविद्यालय सतनाली में अभिभावक- शिक्षक बैठक में हिस्सा लेते शिक्षक-
सतनाली। रविवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतनाली में अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य वीरेंद्र सिंह ने की।
प्राचार्य वीरेंद्र सिंह ने अभिभावकों को बताया कि महाविद्यालय में सभी प्रकार की विद्यार्थियों के लिए सुविधा उपलब्ध हैं। इसके साथ ही एक शिकायत पुस्तिका भी रखी हुई है। किसी भी विद्यार्थी को कोई समस्या आती तो उसमें अपनी समस्या लिख सकता है। प्राध्यापक जरनैल सिंह ने अभिभावकों का महाविद्यालय में अभिभावक शिक्षक बैठक आयोजन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों के कैरियर संबंधित दिशा निर्देश व सुझावों के बारे में अभिभावकों को अवगत करवाया। इस दौरान डॉ. श्रीभगवान, श्वेता, पन्नालाल, राहुल, प्रदीप, हरिओम, अनिल, ईश्वर, डॉ. मनीषा, संतु, लीलाराम, अजीत, रतन सिंह मौजूद रहे।