फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भारत स्काउट्स की 75वीं स्थापना दिवस पर चार दिवसीय कार्यक्रम शुरू

विज्ञापन
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ में विद्या​र्थियों को संबो​धित करते ​शिक्
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। भारत स्काउट्स व गाइड्स के स्थापना दिवस पर बुधवार से चार दिवसीय शिविर का शुभारंभ राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि जिला स्कॉउट अधिकारी रमेश सोनी द्वारा किया गया। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता, नशा मुक्ति, पर्यावरण सुरक्षा व खेलों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन होगा।
विज्ञापन

शिविर के व्यवस्थापक राजेश शर्मा झाड़ली ने बताया कि भारत स्काउट गाइड के 75वीं स्थापना दिवस पर चार दिवसीय शिविर का शुरू हुआ है। शिविर में मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढाढोत, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोजावास, आरपीएससी सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़, यदुवंशी शिक्षा निकेतन महेंद्रगढ़, सूरज सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़, मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़, विजय इंटरनेशनल स्कूल बलाना, श्री कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ के स्काउट्स एंड गाइड्स ने भाग लिया।
शिविर में जल संरक्षण, पॉलिथीन मुक्त भारत, नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण सुरक्षा शारीरिक योग प्रशिक्षण निशानेबाज तीरंदाजी आदि के प्रति विद्यार्थियों को प्रेरित किया जाएगा। भारत स्काउट गाइड की 75वीं स्थापना दिवस डायमंड जुबली के रूप में मनाई जा रही है। सात नवंबर को स्काउट गाइड की स्थापना दिवस पर विधायक कंवर सिंह यादव, पूर्व में जिला शिक्षा अधिकारी प्राचार्य डाइट सुनील दत्त यादव, खंड शिक्षा अधिकारी अलका चेतना जागरूकता रैली को हरी डंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर प्राचार्य सुनील गोरा, विनोद कुमार, रमेश, सुरेश कुमार, मास्टर महेंद्र सिंह, मास्टर दयानंद, मास्टर महिपाल, कोच सुनीता, शर्मिला, ज्योति यादव, सरिता यादव मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें