फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़-नारनौल: चार दिवसीय ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी नेटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

Wed, 15 Feb 2023 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी नेटबॉल (महिला) 2022-23 टूर्नामेंट की शुरुआत हो गई। भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) के द्वारा आयोजित चार दिवसीय टूर्नामेंट में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों की 77 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है कि हम इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं।
विश्वविद्यालय की खेल परिषद द्वारा आयोजित चार दिवसीय टूर्नामेंट की शुरुआत खिलाड़ियों के पैदल मार्च व विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ हुई। इसके पश्चात शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के प्रो. रविंद्र पाल अहलावत ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया और उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि प्रो. टंकेश्वर कुमार, दीन बंधु छोटूराम विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय मुरथल के खेल निदेशक विरेंद्र हुड्डा का सम्मान किया। विभागाध्यक्ष डॉ. जेपी भूकर ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की खेल परिषद के सचिव डॉ. संदीप ढुल ने बताया कि चार दिवसीय आयोजन में देशभर से 600 से अधिक महिला खिलाड़ी व सहयोगी शिक्षक एकत्र हुए हैं। एआईयू द्वारा आयोजित यह पहला नेटबॉल महिला टूर्नामेंट है। इस आयोजन में वीरवार को प्रदेश के शिक्षा एवं परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। आयोजन के उद्घाटन सत्र के दौरान मंच का संचालन सहआचार्य डॉ. मोनिका मलिक, सहायक आचार्य डॉ. स्वाति चौधरी ने किया। इस अवसर पर प्रो. संजीव कुमार, प्रो. सारिका शर्मा, प्रो. बीरपाल यादव, प्रो. प्रमोद कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कौशिक, प्रो. फूल सिंह, प्रो. विकास गर्ग, प्रो. दिनेश चहल आदि उपस्थित रहे।
पहले दिन ये रहे विजेता
डॉ. संदीप ढुल ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन स्वर्णिम गुजरात, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक, अन्नामलाई विश्वविद्यालय वीटीयू एचवाईयू दुर्ग, एसपीपीयू, पुणे, यूनिवर्सिटी ऑफ स्पोर्ट्स बोर्ड राजस्थान जयपुर की टीमों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर विजय हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें