फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ खेलते चार काबू, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर थाना पुलिस ने मोहल्ला खड़खड़ी में सरेआम जुआ खेलते हुए चार लोगों को काबू किया। इनके पास से पुलिस ने 5080 रुपये व एक ताश की जोड़ी बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को गश्त के दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि मोहल्ला खड़ीखड़ी में आर्य समाज के मंदिर के पास से कुछ लोगों सरेआम पैसे लगाकर जुआ खेल रहे हैं। यदि छापा मारा जाए तो उन्हें काबू किया जा सकता है। इस सूचना पर पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची। यहां कुछ लोग पैसे दाव पर लगाकर ताश खेल रहे थे। जिन्हें मौके पर ही काबू कर लिया गया। आरोपियों ने अपना नाम निखलेश व रवि निवासी मोहल्ला खड़खड़ी, विनोद व जितेंद्र निवासी मोहल्ला किलारोड बताया। पुलिस ने निखलेश के पास से 1300 रुपये, रवि के पास से 1200 रुपये, विनोद के पास से 1400 रुपये और जितेंद्र के पास से 1180 रुपये की राशि व ताश की जोड़ी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें