फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के प्रेमी मनीष सहित चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में नावां मर्डर केस के आरोपी स्पेशल स्टाफ की टीम की गिरफ्त में। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नावां निवासी शिक्षक शुभराम के मुख्य हत्यारोपी मनीष सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को इन तीनों का कोविड 19 टेस्ट कराया गया। पुलिस आरोपियों से रिमांड के दौरान हत्या में प्रयुक्त गाड़ी के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

नावां निवासी शिक्षक शुभराम की 15 अगस्त को हत्या कर शव को सड़क पर फेंक कर इसे हादसा दिखाने की साजिश रची गई थी। हत्या की मास्टर माइंड शुभराम की पत्नी विनोद देवी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में विनोद देवी ने हत्यारोपी मनीष के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने कुछ स्थानों पर छापामारी कर आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की इस वारदात में मनीष का साथ देने वाले आरोपी जासावास निवासी सतेंद्र, दादरी जिले को रूद्रोल गांव वासी हिमांशु और गोपालवास गांव निवासी अनूप को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इन चारों ने ही शुभराम की हत्या की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। जिसमें आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त की गई बोलेरो गाड़ी के बारे में पूछताछ की जाएगी। 19 अगस्त को ब्लाइंड मर्डर का यह मामला स्पेशल स्टाफ को सौंपा गया था। स्पेशल स्टाफ इंचार्ज मनोज कुमार ,एएसआई गुणपाल ,एएसआईं अशोक ,एचसी अनिल, सिपाही मनजीत की टीम ने महज 7 दिन में हत्या की गुत्थी को सुलझा दिया।
यह था मामला
गांव निंबी के राजकीय स्कूल में सामाजिक विज्ञान अध्यापक के पद कार्यरत नावां निवासी शुभराम 15 अगस्त को वह बाइक पर सवार होकर स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए निकला था। निंबेहड़ा के पास शुभराम का शव बाइक के पास पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने मृतक की पत्नी विनोद कुमारी की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया था। शुभराम के सिर सहित शरीर के कई अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान मिले थे। मौके पर शुभराम का हेलमेट, चश्मा बरामद नहीं हुआ था। हत्या का केस दर्ज होने पर पुलिस ने बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन

प्यार में बदल गई थी मनीष की दोस्ती
हत्याकांड की मास्टर माइंड विनोद कुमारी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 15 साल पहले उसकी शादी शुभराम के साथ हुई थी। दोनों के 3 बच्चे हैं। करीब 2 साल पहले एक शादी समारोह में नांगलमाला निवासी मनीष से मिली थी। मनीष के साथ हुई दोस्ती बाद में प्यार में बदल गई। जब शुभराम बाहर होता तब मनीष अक्सर विनोद कुमारी से मिलने घर पर आता था। दोनों आपस में शादी करना चाहते थे। इसलिए हत्या का प्लान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें