फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी नेता से मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी, बेटे को मारी गोली

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती अमित कुमार। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
बीजेपी नेता और एक स्कूल के संचालक से 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई है। शुक्रवार की रात करीब साढ़े 8 बजे बदमाशों ने उनके बेटे को पर्ची दी और जाते समय उसके बाएं पैर में गोली मारकर फरार हो गए। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नांगल चौधरी के एक स्कूल के संचालक व भाजपा के वरिष्ठ नेता दयाराम यादव हुड्डा सेक्टर में परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार रात करीब साढे़ आठ बजे एक बाइक पर दो युवक पहुंचे और उनके दरवाजे की घंटी बजाई। अंदर से उनका बेटा अमित बाहर आया। इसके बाद बदमाशों ने उसे एक पर्ची थमाई और फिर उसके बाएं पैर में गोली मारकर मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य बाहर आए और शोर मचाना शुरू कर दिया। परिजन घायल को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। जहां डाक्टरों ने अमित कुमार का उपचार शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही सीएमओ अशोक कुमार व डिप्टी सीएमओ राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गोली बाएं पैर में लगी है। गोली लगने के बाद आर-पार निकल गई है। हड्डी को नुकसान नहीं हुआ है। इधर, बदमाशों ने दी गई पर्ची में लिखा है कि अगर तू शांति के साथ परिवार के साथ रहना चाहता है तो 50 लाख रुपये का इंतजाम कर लें वरना बेमौत मारा जाएगा। शेरों का काम शेर ही कर सकता है। (मुकेश ठेकेदार) (रवि गुप्ता) ये काम किसी गीदड़ बिल्ले का नहीं है। समय का इंतजार कर सब पता चल जाएगा कि ये किस गैंग का काम है। बता दें कि इसके पहले मुकेश ठेकेदार और रवि गुप्ता से भी रंगदारी मांगी गई थी। मामले को उसी की तर्ज पर देखा जा रहा है।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि भाजपा नेता के बेटे अमित को बाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस कैमरे की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है। इसमें साइबर सेल, सीआईए व थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं। सभी नाकों को सील कर वाहनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन फिर आया रंगदारी मांगने का मामला
वीरवार को मोहल्ला नई सराय में रंगदारी का मामला आया था। इस मामले में भी बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। घर के अंदर पर्ची फेंककर हवाई फायरिंग की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें