फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: टोल प्लाजा हमले के चार आरोपी गिरफ्तार, नारनौल के दो युवक शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। राजस्थान के नीमराना क्षेत्र में सटे रोडवाल टोल प्लाजा पर हुए तोड़फोड़ के मामले में राजस्थान पुलिस ने चार आरोपियों डोहर खुर्द निवासी धर्मवीर उर्फ आहू और केशव उर्फ सोनू, राजस्थान के रोडवाल निवासी मोनू उर्फ अंकित यादव उर्फ शूटर व भीटेड़ा निवासी विशाल उर्फ विशू उर्फ शूटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बोलेरो और वरना कार भी जब्त कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 15 मई की रात करीब साढ़े 11 बजे बोलेरो और वरना कार में सवार बदमाश रोडवाल टोल प्लाजा पहुंचे थे। आरोपियों ने टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट की, बूथों में तोड़फोड़ की और वाहन चढ़ाकर कर्मचारियों को जान से मारने का प्रयास किया। हमले में टोल कर्मचारी अभिषेक शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया था। बदमाशों ने टोल प्रबंधन से 50 हजार रुपये प्रतिमाह रंगदारी की मांग भी की थी।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी मोनू उर्फ अंकित यादव पर हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। वहीं केशव उर्फ सोनू पर नारनौल सदर थाने में मारपीट, जान से मारने की धमकी और आर्म्स एक्ट के तहत तीन मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। धर्मवीर उर्फ आहू के खिलाफ हरियाणा और राजस्थान में लूट, डकैती, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मामले में दो आरोपी अभी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए हरियाणा और राजस्थान में लगातार दबिश दी जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार खींची ने कहा कि सीमा क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें